Header Ads Widget

Responsive Advertisement


खेतासराय।

आज जब दुनिया के साथ-साथ हमारा देश लॉकडाउन यानी तालाबंदी के दौर से गुजर रहा है। और एक-दूसरे से समुचित शारीरिक दूरी बनाकर रखने की जरूरत है वही कई विश्‍वविद्यालय भारत के उन चुनींदा विश्‍वविद्यालयों में से एक है, जिसने समय की मांग को देखते हुए डिजिटल रूपांतरण को आसानी से अपनाया है। और उन्‍नत तकनीक का इस्‍तेमाल करते हुए छात्रों के लिए प्रभावी ऑनलाइन लर्निंग और मूल्‍यांकन की सुविधा सुनिश्‍चित की है।    
ऐसे ही केरल का एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और नोएडा का नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा भारत सरकार द्वारा कराए जा रहे कोविड 19 पर अवेरनेस और प्रीवेंशन ऑनलाइन प्रतियोगिता में जिले के बीएसडी के नौंवी व दसवी के विद्यार्थियों ने भाग लेकर  सर्टिफिकेट प्राप्त किया है।जिसमे साहिल कश्यप,पवन विश्वकर्मा,अमन गुप्ता,अनामिका 
गुप्ता,शाजली मरियम
नासिर खान,आनन्द विश्वकर्मा, समर्थ जोशी ,श्रद्धा यादव,संध्या विश्वकर्मा,खान आबिद
मोहम्मद कैश,समर्थ जोशी,शेख अदनान फैयाज अहमद,अमन गुप्ता आदि सभी को यूनिवर्सिटी द्वारा ऑनलाइन सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित एवम सम्मानित किया गया है।यह प्रतियोगिता obs6.com ,mygov.in और apjaktunsscell.org वेबसाइट पर लॉगिन कर के दी जा सकती है जिसमे महात्मा गांधी और कोविड-19  के बारे में जानकारी होनी चाहिए।इसमे 20 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते है ।जिसके लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

Post a Comment