Header Ads Widget

Responsive Advertisement
डीएम साहब!ऐसे तो कोरोना से जंग न लड़ पाएंगे

बैंकों के कतारों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन,सड़को पर भी बिना मास्क के टहल रहे लोग




शाहगंज।केंद्र की मोदी सरकार और सूबे की योगी सरकार के साथ साथ जिले के जिलाधिकारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में जौनपुर जनपद कोविड-19 से दो दो हाथ कर रहा है।लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही कहीं विकराल रूप न ले ले।फिलहाल कोविड-19 का एकमात्र बचाव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,मास्क लगाने और पर्सनल हाइजीन करना है।परन्तु इस जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों में उदासीनता बढ़ती जा रही है जो वाकई में खतरनाक है।सवांददाता आज तहसील शाहगंज क्षेत्र के एक बाजार में अनलॉक-1 का जायजा लेने पहुँचा वहाँ लगभग हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां उड़ती दिखाई दी कोई मास्क लगाने को तैयार नहीं,सब निश्चिन्त होकर बिना मास्क टहलते दिखाई दिए इसके बाद बैंक की स्थिति देखने के लिए टीजीटी संवाददाता कस्बे के अग्रणी बैंकों में शुमार स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा पहुँचा जहाँ कतारों में लगे लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते मिलें और जिम्मेदार कुर्सी पर आराम फ़रमाते मिलें हालांकि पंजाब नेशनल बैंक में स्थिति अच्छी रही वहाँ कठोरता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था।ऐसे में अब जनपद में सख्ती के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाना अपरिहार्य है अन्यथा स्थिति हाथ से निकल भी सकती है।
एक जिम्मेदार अखबार होने के नाते टीजीटी जनपद के सभी नागरिकों से अपील करता है की बिना मास्क बाहर न निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Post a Comment