काम के सिलसिले में निकला युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत।
सिरकोनी। क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय रेल मार्ग पर हाैज क्रॉसिंग के गेट नंबर (35 ) C. के समीप राकेश चौहान (25) पुत्र आज़ाद चौहान ,मुरारपुर (हैाज) के निवासी थे। जिनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौक़े पर ही मौत हो गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार राकेश चौहान तीन भाई थे। इनकी शादी सुरेरी थाना के सुल्तानपुर गाँव में हुई थी। इनको एक बच्ची भी है। राकेश पलंगबरिंग का काम करते थे। जो कोरोना महामारी से जूझ रहे किसी काम के सिलसिले में घर से बुधवार की सुबह क़रीब साढ़े आठ बजे साइकिल लेकर निकले। जो राष्ट्रीय रेल मार्ग लखनऊ-वाराणसी के हौज़ क्रॉसिंग के गेट नंबर 35-C के समीप लखनऊ की तरफ़ से आ रही सुबह क़रीब 8:45 पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए , मौके पर ही मौत हो गई। मौक़े पर पहुँचे ग्रामीणों ने R.P.F और पुलिस को सूचना दिया। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई तथा घर पर मौत की सूचना पर कोहराम मच गया।

Post a Comment