खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी।घटना की जानकारी तब हुई जब बेटी खाना देने आयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना स्थल से हथौड़ा, हसिया और बेट को बरामद किया।सूचना पाकर पहुँचे एसपी सिटी ने घटना स्थल पर तहकीकात की।घटना के पीछे परिवारिक विवाद सामने आ रहा है।जानकारी के अनुसार जमदहा गांव निवासी मुन्नर बिन्द पुत्र सवई बिन्द 65 वर्ष पेशे से किसान है।शनिवार की रात्रि को सिवान में अपने बाग और फ़सल की रखवाली करने के लिए बाग में सोने गया,सुबह जब घर नही लौटी तो बेटी शर्मिला खाने देने पहुँची तो खेत मे बने मड़हे जिस में मुन्नर सोता था,उसके समीप एक नाले में खून से लतपथ लाश पड़ी थी।शव पर दो जगहों पर चोट के निशान थे,लोहे के हथियार से प्रहार प्रतीत हो रहा था।एसएचओ व इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टिता पारिवारिक विवाद मालूम हो रहा है।सूचना पाकर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुँचकर शव को कब्ज़े में ले लिया।सीओ जितेंद्र कुमार दूबे और एसपी सिटी घटना स्थल पर पहुँचकर तहकीकात की।उधर पुलिस ने दो स्वजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया
Post a Comment