By admin
Vipin kumar vishwakarma
खेतासराय।
कोविड -19 के बिकट समय में जब देश सम्पूर्ण लॉक डाउन की स्थिति में है। तब एडू स्कॉड फाउंडेशन और सेंट जोसेफ कॉलेज केरला ने दो दिवसीय क्विज़ चलेंज ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई ।जिसमे देश के 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
सनराइज पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा वर्षा प्रजापति ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
जिसका परिणाम 31 को घोषित किया गया।जिसमे बन्सरज मेमोरियल
सनराइज पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा वर्षा प्रजापति ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
वही क्षेत्र के मवई निवासी कुलभास्कर यादव की बेटी व नौंवी क्लास की छात्रा श्रद्धा यादब ने सेंट जोसेफ कॉलेज इरिंजाकुडा केरल व एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के द्वारा कराए गए क्विज़ चलेंज को पास कर जिले का नाम रोशन किया है।
वही श्रद्धा यादव इस प्रतियोगिता में मार्गदर्शन के लिए अपनी उपलब्धि का श्रेय विपिन कुमार विश्वकर्मा को देती है।इस उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य शशांक सोनकर व क्लास टीचर शशि प्रजापति ने बधाई दी।बीएसडी की श्रद्धा यादव व सनराइज की वर्षा प्रजापति ने देश के अनेको विद्यार्थियों के साथ जौनपुर से अकेले अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है। वर्षा प्रजापती इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार पाठक और अपने माता पिता को देती है। होनहार बेटियों के पिता का कहना है कि हम अपनी बेटी को एक बड़े मुकाम पर देखना चाहते है। इस अवसर पर बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार पाठक व विद्यालय की डायरेक्टर जागृति चित्रवंशी तथा मैनेजर प्रियंका चित्रवंशी तथा सभी शिक्षकों ने बधाई दी।





Post a Comment