Header Ads Widget

Responsive Advertisement
बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम, दसवीं 2019-20 का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत

by vipin Kumar (admin)



 
प्रधानाचार्य बृजेश कुमार पाठक ने मेघावी छात्र- छात्राओं को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दी बधाई।सक्षम





शाहगंज, जौनपुर। बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल का सी बी एस ई बोर्ड के हाई स्कूल की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । स्कूल के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार पाठक ने बताया कि 
 
सीबीएसई की बहुप्रतिक्षित 10वीं के परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया गया। उन्होंने सीबीएसई की 10वीं के परीक्षा परिणाम में सफल हुए छात्रों को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी और कहा कि एक बार फिर बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल शाहगंज जौनपुर के 10 वीं कक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा
। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार पाठक , डायरेक्टर श्रीमती जागृति चित्रवंशी मैनेजर श्रीमती प्रियंका चित्रवंशी  तथा सभी शिक्षकों ने CBSE बोर्ड की हाई स्कूल - 2020 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यालय के समस्त छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार पाठक जी ने अभिभावकों का आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि आपने हमारे विद्यालय पर विश्वास जताया इसके लिए आपको हृदय से आभार व धन्यवाद। यह विद्यालय सदैव अच्छा परिणाम व प्लेसमेंट देता रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम भी किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ने भी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं दी। 
 छात्र सक्षम सिंह पुत्र  अजय कुमार सिंह 89.4%, श्याम प्रजापति पुत्र  ओम प्रकाश प्रजापति 88.8%,अब्दुल्ला हासमी पुत्र आफताब हाशमी 84.4%,प्रगति यादव पुत्री कामता प्रसाद यादव 82.2%,वंशिका अग्रहरी पुत्री कृष्ण कुमार अग्रहरि 78% पाकर स्कूल के टॉपर में अपना नाम दर्ज कराया ।  हम इनकी सफलता पर बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।
वंशिका अग्रहरि
प्रगति यादव
अब्दुल्ला हासमी
सक्षम सिंह

श्याम प्रजापति
प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार पाठक ने सभी छात्रों, अभिभावकों और विशेष रूप से विद्यालय के सभी शिक्षकों और प्रबंध समिति को बहुत-बहुत बधाई दी। जिन छात्रों ने कठिन परिश्रम व लगन के द्वारा अपना एक निश्चित स्थान बनाया है और अपना तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है उन सभी छात्रों को विद्यालय परिवार की तरफ से कोटिश शुभकामनाएं ।साथ ही सभी अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई क्योंकि बच्चों की इस सफलता मे अभिभावकों का बहुत बड़ा योगदान है। 
परीक्षा में पास हुए छात्रों के अलावा उन छात्रों के लिए भी मेरा विशेष संदेश जो इस परिणाम से खुश नहीं हैं।
प्रधानाचार्य बृजेश कुमार पाठक मेघावी विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ मीटिंग करते हुए
  "सीबीएसई की 10वीं के परीक्षा परिणामों में पास हुए मेरे सभी युवा छात्रों को बहुत-बहुत बधाई.। उनके बेहतर भविष्य की शभकामनाएं." उन छात्रों के लिए मेरा संदेश है जिनके लिए परिणाम सुखद नहीं रहा। जो लोग अपने सीबीएसई की 10वीं के परिणामों से खुश नहीं हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं, एक परीक्षा यह परिभाषित नहीं करती कि आप कौन हैं. आप में से प्रत्येक कई प्रतिभाओं से संपन्न हैं. जी भर के जियो. कभी भी उम्मीद मत खोओ, हमेशा आगे देखो. आप चमत्कार करेंगे।हमारी तरफ से सभी छात्र एवं छात्राओं को हार्दिक बधाई, हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Post a Comment