ना डरना ना घबराना, कोरोना को दूर भगाना
कोइरी डीहा | जौनपुर |
देश के लिए मर-मिटने को तैयार कोरोना वॉरियर्स को जिले के कोइरी डीहा की रहने वाली व एक सीबीएसई विद्यालय की क्लास 8 की छात्रा तान्या गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कोरोना वारियर्स के सम्मान में जागरूकता भरी शानदार पेंटिंग बनाई।जो शोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तान्या गुप्ता का कहना है की वैश्विक महामारी कोरोना संकट से आज पुरा विश्व लड़ रहा है।
मगर भारत देश को महामारी से बचाने के लिए कर्मवीर योद्धा बने कोरोना वॉरियर्स को देशवासियों की ओर से मिल रहे प्यार व सम्मान से लगता है ।इस महामारी से निश्चित विजयी होने के संकेत है। वही उनके पिता का कहना है कि हम अपनी बिटिया को एक बड़े मुकाम पर देखना चाहते है।
तान्या गुप्ता ने जौनपुर मीडिया लाइव को बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रतिभा को पढ़ाई के साथ-साथ पेंटिंग,समाचार पत्र पढऩे एवं न्यूज चैनल देखने का शोक है।समाचारों में प्रतिदिन पुलिस, चिकित्सक, सफाईकर्मी सहित कोरोना वॉरियर्स की ओर से की दी जा रही सेवा को देख पेंटिंग बनाने का निर्णय लिया ओर रंग-बिरंगे रंगों में ब्रश का साथ लेकर बना दी सुंदर एवं जागरूकता भरी पेंटिंग। जागरूकता भरी पेंटिंग की जिलाधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों भी सराहना कर रहे है।
स्कूली छात्रा की ओर से तैयार की गई पेंटिंग में महामारी में कोरोना वॉरियर्स बने योद्धाओं के कार्य को बखूबी दिखा गया है तो लिखे संदेश व सुरक्षा चक्र के आठ टिप्स लोगों को जागरूकता करते नजर आ रहे है।वही जागरूकता भरे संदेश ‘कोरोना को लेकर बरते ‘सावधानी’, हारेंगा कोरोना, जीतेगा हम ,घर पर रहे, सुरक्षित रहे।






Post a Comment