मानी कलां मेला स्थान का सुंदरीकरण
युद्ध स्तर पर
जौनपुर|विकासखंड सोंधी शाहगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मानी कलां में पूर्वी दिशा में स्थित मेला स्थान व पोखरे का सुंदरीकरण सदर विधायक नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के सौजन्य से बीडीओ सोंधी शाहगंज अनुराग राय की देखरेख में ग्रामपंचायत अधिकारी संजय यादव के निगरानी में युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।
गाँव में पर्यटक स्थल के निर्माण से मेला समिति के अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद गुप्त रामजानकी मन्दिर अध्यक्ष प्यारेलाल मोदनवाल रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष राम किशुन सोनकर, नवनियुक्त रामलीला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, नवयुवक समाजसेवी भाजपा नेता अवधेश साहू, भाष्कर तिवारी, ज्ञानप्रकाश साहू (विक्की), सबलू सोनकर, जगदीश सोनकर, अखिलेश सोनकर, जियालाल बिन्द,पप्पू चौरसिया, आदेश चन्द्र कश्यप, मनोज बिन्द तमाम गणमान्य नागरिकों ग्रामवासियों सहित क्षेत्र के आस पास इलाकों में खुशी का लहर देखा जा रहा है।


Post a Comment