Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जौनपुर जिले की बेटी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी 
में मिला दाखिला

by Vipin Kumar Vishwakarma.....जौनपुर, उत्तर प्रदेश।

महिमा विश्वकर्मा दुनिया की टॉप टेन यूनिवर्सिटी में गिनी जाने वाली इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर जौनपुर और प्रदेश का नाम रोशन किया है


जौनपर, उत्तर प्रदेश। कहते हैं कि कुछ करने का जज्बा हो तो हर राह आसान हो जाती है। बस इरादों में दम होनी चाहिए फिर आपकी कमजोरी भी आपकी ताकत बन जाती है।
आपके हौंसलों के आगे हर मुश्किल राह आसान हो जाती है। इंसान के इरादे और हौंसले ही उसकी ताकत होती है ।अगर दुनियां से कुछ अलग करने की इच्छा हो तो आपको अपने सपनो को खुली आंखों से देखने की जरूरत है।
आपकी कमजोरी भी आपके इरादों के सामने आपकी काबिलयत बनकर आपके सामने आ जाती है। बस आपको अपने सपने को एक दिशा देने की जरूरत है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जिले के धर्मापुर विकास खंड के कबीरुद्दीनपुर गांव की मूल निवासी राजेश विश्वकर्मा की बेटी महिमा विश्वकर्मा ने।
महिमा विश्वकर्मा दुनिया की टॉप टेन यूनिवर्सिटी में गिनी जाने वाली इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर जौनपुर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
महिमा ऑक्सफोर्ड से बायो मेडिकल साइंस की पढ़ाई करेंगी। महिमा के पिता राजेश विश्वकर्मा लंदन में फर्नीचर का कारोबार करते हैं।साथ ही समाज सेवी भी है। बेटी का आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलने की जानकारी राजेश ने यहां गांव में रह रहे अपने छोटे भाई दिनेश विश्वकर्मा को फोन पर दी ।

इस खबर से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव निवासी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष केके विश्वकर्मा गांव के तमाम लोगों ने महिमा को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

Post a Comment