
धनन्जय विश्वकर्मा
जौनपुर । जनपद के विश्वकर्मा मंदिर मे विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा एक बैठक किया गया जिसमें विश्वकर्मा ब्रिगेड के प्रदेश प्रभारी चन्दन विश्वकर्मा व भाई पार्षद सौरभ विश्वकर्मा को पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से घर पर छापा मार कर गिरफ्तार किया गया जिसको लेकर जौनपुर जिले मे विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा वर्तमान सरकार के कार्यो पर सवाल उठाए और प्रदेश प्रभारी चन्दन विश्वकर्मा और सौरभ विश्वकर्मा के गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जाहिर की गई वही विश्वकर्मा समाज के नेता अजय विश्वकर्मा ने कहाँ कि वर्तमान सरकार द्वारा जो हमारे लोकप्रिय प्रदेश प्रभारी को फर्जी तरीके से फसा कर जेल भेजा गया उसका हम सभी विश्वकर्मा समाज के लोग 2022 में जबाब देंगें,वही सपा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा ने कहाँ की वर्तमान सरकार द्वारा पहले तो विश्वकर्मा भगवान के पुजा के दिन छुट्टी को निरस्त किया गया और अब विश्वकर्मा समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा यह ठीक नही हम सब विश्वकर्मा समाज के लोग आने वाले समय में करारा जवाब देंगे और अगर हमारे प्रदेश प्रभारी चन्दन विश्वकर्मा भाई सौरभ को रिहा नही किया गया तो पुरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेंगें विश्वकर्मा समाज के नौजवान नेता दीपक आर विश्वकर्मा ने सौरभ चंदन विश्वकर्मा के साथ पुलिसिया बर्बरता की घोर निंदा कीय इस मौके पर केके विश्वकर्मा सत्यनारायण विश्वकर्मा साहेब लाल विश्वकर्मा अमित विश्वकर्मा उदय विश्वकर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहें
Post a Comment