Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हेड कांस्टेबल की बेटी ज्योति को UPPCS में मिली तीसरी रैंक।जानिए क्या है सफलता का राज।

by Vipin Kumar
Last Modified: Fri, Sep 11 2020. 18:32 IST
uppcs 2018 third rank jyoti sharma daughter of up police head constable interview mathura topper lis

लखनऊ।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा 2018 के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। इसमें मथुरा की ज्योति शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ज्योति वर्तमान में अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर ब्लॉक में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं। 

मांट तहसील के गांव तुला गढ़ी निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में सपरिवार लखनऊ के अलीगंज में रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी ज्योति शर्मा बचपन से ही तेज बुद्धि की रही। ज्योति ने स्नातक की पढ़ाई लखनऊ के आईटीपीजी कालेज से की थी। उसके बाद 2017 में उन्होंने पीसीएस की परीक्षा दी तो अपने पहले ही प्रयास में बीडीओ के पद पर चयनित हो गईं। वर्तमान में ज्योति अयोध्या जिले के ब्लॉक मिल्कीपुर में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। लेकिन ज्योति यहीं नहीं रुकी, उनके इरादे तो कुछ और ही थे। ज्योति ने फिर नए सिरे से तैयारी की और 2018 में फिर से पीसीएस की परीक्षा दी। अपने इस दूसरे प्रयास में ज्योति ने पीसीएस की ग्रेडिंग लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त कर एसडीएम बनी हैं। उनकी इस सफलता की जानकारी मिलने पर उनके परिवार सहित लखनऊ में पड़ौसी और उनके पैतृक गांव तुलागढ़ी में हर्ष का माहौल है। अपनी सफलता में अपने परिवार का सबसे बड़ा योगदान बताने वाली ज्योति शर्मा का कहना है कि उनकी मां हाउस वाइफ हैं। छोटी बहन ओएनजीसी में वैज्ञानिक है, जबकि सबसे छोटा भाई वालीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। ज्योति ने कहा है कि उन्होंने सबसे ज्यादा प्रेरणा अपने पिता से ली है। पुलिस विभाग में उनके पिता ने बहुत मेहनत की है और उनके मेहनत देखकर ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। दूसरा यह कि मन में हमेशा लोगों के लिए धरातल पर कुछ काम करने की इच्छा रही थी और इस इच्छा को पूरा करने का सिविल सर्विस से अच्छा जरिया और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई में कई मुश्किलें भी आई लोकिन लक्ष्य तय करके पढ़ाई से सब कुछ संभव है। उन्होंने बताया कि नौकरी के साथ जब भी मौका मिलता था तो वह सिर्फ पढ़ाई पर ही फोकस करती थीं। 

Post a Comment