Header Ads Widget

Responsive Advertisement
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम का 14 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया

Report -विनोद कुमार विश्वकर्मा 

गभीरन खुटहन(जौनपुर): बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 14 वें परिनिर्वाण दिवस पर शुकवार को काजीशाहपुर गॉव में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक, गॉव के युवा,महिलाओं, बच्चों व बुजर्गों ने हिस्सा लिया।

पार्टी कार्यकर्ता वेद प्रकाश गौतम, नंदलाल गौतम (पूर्व जिला प्रभारी बसपा) मोहम्मद अकरम अंसारी, डॉ अभय राज निषाद (जिला संगठन सचिव बसपा), कृष्ण चन्द्र गौतम, डॉक्टर संतोष कुमार समेत पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें। पार्टी के शिवपूजन बौद्ध  ने बताया कि बसपा संस्थापक ने दलितों, पिछड़ों, वंचितों को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। बसपा समर्थकों के लिए इस दिवस का खास महत्व है। इस कार्यक्रम से कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में बसपा की जीत का संकल्प लेकर जाएंगे, जो कि कांशीराम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर श्री बेदप्रकाश गौतम (पूर्व वि. प्रभारी शाहगंज जौनपुर B.S.P.),नन्दलाल गौतम (पूर्व जिला प्रभारी BSP), डॉ संतोष कुमार भारती (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शाहगंज),शिशीर कुमार गौतम,पवन कुमार भारती,नवीन कुमार, ,हरिश्चन्द गौतम,शिव पूजन गौतम (सेक्टर अध्यक्ष बी.एस. पी. सहयोग में और भी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment