ग्राम अब्बोपुर के ख्याति प्राप्त गायक एवम कलाकार
अच्छेलाल यादव सोशल मीडिया पर
मचा रहे धूम।
खेतासराय।जौनपुर जिले के खेतासराय थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम अब्बोपुर के अच्छेलाल यादव एक ख्याति प्राप्त गायक एवं कलाकार है।जो कि आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदेश के सामने ला रहे हैं।इनके कई सुपरहिट गाने है जैसे "मइया बिराजू बड़ी दूर हो,माला फेरली मलिनिया"।इसमे कई गाने विशेष कर नवरात्रि के गीत हैं। और अपनी ही धुन पर आधारित स्वरचित कई गाने गाये हैं जिन्हें लोगों ने खूब सराहा है।
उत्तर प्रदेश के रीति रिवाजों को याद करवाने और उनको जिन्दा रखने के लिए अपने गीतों के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत हैं।अच्छेलाल यादव जैसे अन्य कई अन्य कलाकार हमारे क्षेत्र मे हैं जिन्हें मंच मिलना जरूरी है।टीम में आर जे यादव,कुंदन शर्मा,संतोष बिंद, दिनेश यादव,कमलेश यादव (डायरेक्टर),चंदन बिंद(कैमेरा मैन) जैसे अनुभवी कलाकार हमारे क्षेत्र मे हैं। जिन्हें मंच मिलना जरूरी है।


Post a Comment