सनराइज पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर
श्रीमती जागृति चित्रवंशी और प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार पाठक ने टॉपर उज्जवल मौर्या को मेडल व ₹13000 देकर किया
सम्मानित।
Last Modified: Fri, Nov 13 2020. 10:15 AM IST
"कोई भी मुक़ाम हासिल करने के लिए हमे सिर्फ़ दो चीज़ें ही चाहिए, पहला तो दृढ़ निश्चय और दूसरा कभी ना टूटने वाला हौसला".............बृजेश कुमार पाठक
शाहगंज,जौनपुर। मजडीहा स्थित बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर श्रीमती जागृति चित्रवंशी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्र उज्ज्वल कुमार मौर्या ने कक्षा 12 की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय को टाप किया। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यार्थी को सम्मानित करते हुए मेडल के साथ 13000 रूपये का चेक भी प्रदान किया गया।
डायरेक्टर जागृति चित्रवंशी ने छात्रों को आगे बढने का संदेश दिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार पाठक ने बताया कि कुछ भी मुक़ाम हासिल करने के लिए आपको सिर्फ़ दो चीज़ें ही चाहिए, पहला तो दृढ़ निश्चय और दूसरा कभी ना टूटने वाला हौसला। फिर भी संघर्ष के रास्ते मे जब आपका हौसला टूटने लगे तो उस समय किसी ऐसे की जरूरत होती है
जो कि आपको एक बार फिर से उठकर खड़े होने के लिए प्रेरित कर सके।उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को ऊँचा रखो और तब तक मत रुको जब तक आप इसे हासिल नहीं कर लेते है।जिंदगी में किसी से अपनी तुलना मत करो जैसे चांद और सूरज की तुलना किसी से नहीं की जा सकती क्योकि यह अपने समय पर ही चमकते है।सभी शिक्षकों ने छात्र को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

साथ ही दीपावली के अवसर पर पटाखे ध्वनि प्रदूषण के साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित करते हैं। इसलिए स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को पटाखा न जलाने की प्रतिज्ञा भी करवाई गई। पर्यावरण संरक्षण व दीपावली पर्व पर पटाखे न चलाने के लिए बच्चों को प्रेरित करने हेतु आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए से प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार पाठक ने कहा कि अक्सर पटाखों से बच्चों को चोट भी लग जाती है। इन समस्याओं और प्रदूषण से बचने का सबसे सरल उपाय है कि हम पटाखे से दूर रहें। हमारे धर्म ग्रंथों में भी कहीं नहीं लिखा है कि रोशनी के पर्व पर तेज आवाज करें।
जब हम दिवाली भगवान राम के वनवास से अयोध्या वापसी की याद में मनाते हैं तो इस पर्व को उसी गरिमा और परंपरा के अनुरूप मनाना चाहिए। इस पर्व पर खूब रोशनी करें, उन घरों को रोशन करने का प्रयास करें जहां किन्ही कारणों से दीपावली के दीये नहीं जल पाते हैं। अपने छोटे से प्रयास से हम अपना पर्यावरण तो बचाएंगे ही अभिभावकों का पैसा भी बचा सकते हैं। बच्चे पटाखे न जलाकर इन पैसों से गरीबों की मदद करेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्री कमलेश चन्द्र डालाकोटी ने किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी।और अंत में आभार प्रकट करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं व मंगलकामनाएं प्रेषित की गई।

Post a Comment