Header Ads Widget

Responsive Advertisement
भाजपा नेता व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मजदूर को देख लेने की दी धमकी  

गरीब परिवार को धमकाने का ऑडियो भी हुआ वायरल |

भाजपा नेता द्वारा पिटाई और धमकी से पूरा परिवार डर से सहमा |



खेतासराय(जौनपुर)31 जनवरी
              भाजपा नेता व खेतासराय कस्बे के उधोग व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने अपने पड़ोसी एक ग़रीब मजदूर को पहले मारा पीटा जब मामले की शिकायत पुलिस तक पहुँचा तो उन्होंने गरीब को देख लेने की धमकी दे डाली,जिस से मजदूर सहित पूरा परिवार दहशत में है।जिसका ऑडिओ वायरल होते ही कस्बे में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।
                 जानकारी के अनुसार कस्बे के कोहरऊटी वार्ड निवासी  संजय विश्वकर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता और कस्बे के प्रमुख व्यापारी हैं। अभी हाल ही में इन्हे उद्योग व्यापार मंडल का खेतासराय अध्यक्ष मनोनीत कर भव्य समारोह में सभी आमजन को साथ लेकर चलने की शपथ दिलाई गई थी। इस समारोह में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, आरिफ हबीब समेत जिले के अन्य दिग्गज नेता शामिल हुए थे।आरोप है कि बीती रात उन्होंने अपने पड़ोसी 38 वर्षीय राजकुमार माली को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट दिया । बचाव के लिये  दौड़े राजकुमार की पत्नी शकुंतला माली,बुजुर्ग मां सितारा देवी व  छोटे भाई मोहित उर्फ डब्ल्यू माली को भी मारा पीटा । आखिरकार बचाव के लिए पीड़ित परिवार ने यूपी 112 पर कॉल किया तो  पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने पीड़ित राजकुमार माली पुत्र स्व कामता माली  का बयान लेकर धमकी देने वाले व्यापार मंडल अध्यक्ष को खोजने लगी, तो वह मौके से भाग खड़ा हुआ।  रविवार की सुबह  डायल हंड्रेड की पुलिस टीम ने भाजपा नेता व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो वह इससे खासा नाराज हो गया । आक्रोशित भाजपा नेता श्री विश्वकर्मा ने  राजकुमार माली को पुनः पकड़ कर तुरंत देख लेने की धमकी देने लगे।  हालांकि इस दौरान मौजूद पड़ोस के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया लेकिन भाजपा नेता और उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा द्वारा पीड़ित परिवार को देख लेने की धमकी का ऑडियो वायरल होते ही कस्बे में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।पीड़ित का पूरा परिवार भाजपा नेता से सहमा हुआ है।इस बाबत खेतासराय थाना प्रभारी प्रेम किशोर सिंह से कई बार दूरभाष पर बात करने की कोशिस की गई, लेकिन फोन नही उठा। जिस से पुलिस का पक्ष नही जाना जा सका

Post a Comment