Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चंदवक पुलिस ने 25 लाख के पुराने नोटों, 16 एटीएम व दो असलहों के साथ 11 जालसाजों को किया गिरफ्तार


चंदवक थानाध्यक्ष ने सूचना पर थाने के बरामनपुर इलाके में की थी छापेमारी



✍️मोहम्मद असलम खान

 केराकत जौनपुर। जौनपुर जिले के चंदवक पुलिस ने 25 लाख की बंद हो चुकी पुरानी करेंसी के साथ 11 जालसाजो को गिरफ्तार किया गया है। बतादे कि नोटो की गड्डियों के साथ 16 एटीएम कार्ड व दो असलहे भी बरामद किया गया है। बता दें कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही नए थानाध्यक्ष ने चंदवक थाने की कमान संभाली थी। उन्होने आते ही अपनी कार्यशैली के अनुरूप घेराबंदी कर जालसाजो को पकड़ने का काम किया। और पुराने नोटों की हेराफेरी करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बतादे कि पुलिस के अनुसार ये जालसाज पुरानी नोटो को बदलने के फिराक में थे तथा भोलेभाले लोगो का एटीएम कार्ड बदलकर उन्हे ठगने के चक्कर में थे। आठ नवम्बर 2016 से अमान्य हो चुके पांच सौ और एक हजार के नोटो के साथ 11 जालसाजो को चंदवक पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरामनपुर से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत एसपी सीटी डाॅ संजय कुमार ने बताया कि मुखवीर से सूचना मिला कि जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी और चंदौली के कुछ जालसाज चंदवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर गांव में बंद हो चुके पुराने नोटो को बदलने के लिए आये हुए है। सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी को पकड़ लिया । तलासी में बंद हो चुके पांच सौ और एक हजार के 25 लाख रूपये, 16 एटीएम और दो असलहा भी बरामद किये। पुछताछ में बदमाशो ने बताया कि हम लोग पुराने नोटो को बदलने के फिराक में थे। बरामद एटीएम से हम लोग भोलभाले एटीएम धारको का पैसा निकाल लेते थे। सभी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 34 भादवि व 5ए/7 भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया।

Post a Comment