Header Ads Widget

Responsive Advertisement
बाल मेला व विज्ञान 
प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किये आकर्षक मॉडल


निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300
मरीज़ों का हुआ उपचार व दवा 
वितरण

खेतासराय।शनिवार को क्षेत्र  के मनेछा स्थित माडर्न कान्वेंट स्कूल चौथा वार्षिक बाल मेला व विज्ञान कला प्रदर्शनी आयोजित की गई।इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने  आकर्षक  शैक्षिक माडल प्रस्तुत किये
।कार्यक्रम का आरम्भ  डाक्टर ओसामा ने फीता काट कर किया । छात्र छात्राओं ने  ने विज्ञान और कला की थीम पर बने तारकोल के मॉडल प्रस्तुत  किये ।रूकैया अशरा, अर्शी,मर्शा ,राबिया ,मरयम द्वारा प्रस्तुत आधुनिक  गावं का माडल ,तथा रमीज़  ,आयशा ,योगेश ,महर द्वारा प्रस्तुत मौसम चक्र
तथा ट्रैफिक रूल का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा । बाल मेला में छात्र छात्राओ ने झूले का आनन्द उठाया  खाने पीने के  सामान की भी  खरीदारी की । इस मौके पर मुख्य रूप से नगर  पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ,सामाजिक कार्यकर्ता आतिफ नसीम ,  रूपेश कुमार गुप्ता ,अब्दुल्लाह फ़ारूक़,प्रधानाचार्य इंतेखाब अहमद  आदि ने  छात्रों का उत्साहवर्धन  किया ।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर  एक निःशुक मेडिकल कैम्प भी लगाया गया जिसमें 300 मरीज़ों का उपचार ,जांच व दवा वितरण किया गया ।शिविर में मुख्य रूप से  फिजिशियन  डाक्टर साजिद, 
डाक्टर वाहिद दन्त रोग विशेषज्ञ डाक्टर ज़ैद महिला रोग विशेषज्ञ 
डाक्टर इस्मत,आर्थोपेडिक सर्जन डाक्टर फैसल में मरीज़ों का उपचार किया।  तथा पैथोलॉजी जांच  सुनील कुमार ने किया  । कार्यक्रम का  संचालन कोऑर्डिनेटर मोहम्मद राशिद ने किया ।कार्यक्रम आयोजक उपप्रबंधक ईजिनियर मोहम्मद आबिद ने  लकी ड्रा का  पुरस्कार वितरण  तथा  आगन्तुको का आभार ज्ञापित  किया ।



Post a Comment