Header Ads Widget

Responsive Advertisement
पिकअप वाहन से कुचलकर बालक की मौत,आक्रोश


 चालक को पकड़कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

तेज रफ्तार चलाने से कई बार मना कर चुके थे गांव के लोग


✍️देवेंद्र यादव

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिय गांव में एक तेज रफ्तार मुर्गा पिकअप वाहन के कुचलने से बालक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि चालक को गांव में  तेज रफ्तार वाहन चलाने के लिए कई बार पहले भी मना किया गया था।

पोटरिया गांव निवासी अफजाल अहमद का आठ वर्षीय पुत्र अल्तमश शुक्रवार की दोपहर घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही तेज रफ्तार मुर्गा लदी पिकअप ने बालक को कुचल दिया। वाहन से कुचल जाने के बाद बच्चा तड़फड़ाने लगा। और कुछ देर में उसकी मौत हो गई।जिससे आसपास के लोगों में आक्रोश बढ़ गया।आनन-फानन में काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों के आक्रोश और वाहन चालक के पकड़े जाने की भनक लगते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी गांव में पहुंच गई। ग्रामीणों ने चालक समेत वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित व्याप्त है।ग्रामीणों का आरोप है कि मुर्गा वाह चालक गांव में काफी तेज रफ्तार से वाहन चलाता था। जिसके लिए कई बार ग्रामीणों ने उसे मना भी किया था। लेकिन उसने अपनी आदत में सुधार नहीं किया।जिस वजह से इस तरह की घटना देखने को मिली।.

Post a Comment