Header Ads Widget

Responsive Advertisement
पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां के नारों से गूंजा खुटहन चौराहा 



राजगौरव पीजी कॉलेज के एनएसएस  छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली



✍️यूसुफ खान/मोहम्मद अरशद

जौनपुर। राज गौरव पीजी कॉलेज खुटहन में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें  दिन रविवार  को स्वच्छता अभियान को बड़े पैमाने पर पूरे गांव में चलाया गया। इसके पहले कालेज के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने खुटहन बाजार में विशाल जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। एनएसएस छात्रों ने आह्वान किया कि पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां के संकल्प को हमें पूरा करना है।
कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली खुटहन बाजार में पहुंच कर वहाँ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन में लोगों को जागरूक किया।  फिर वहां से शाहगंज रोड, ब्लॉक मुख्यालय रोड और थाना परिसर के सामने होते हुए नारेबाजी के साथ स्वयं सेवकों की रैली विद्यालय परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। 
शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी तेज मणि यादव व संचालन रामप्रसाद शर्मा ने किया। 
 इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। जिसमें एनएसएस की छात्राएं प्रीति मौर्य, संदीपा मौर्य,  नेहा यादव, ट्विंकल यादव , आफरीन, निशा पाल, काजल समेत दर्जनभर छात्राएं शामिल रही।  इस मौके पर शरद चंद यादव एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद यादव, जोगेंद्र प्रसाद यादव,  महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक चंद्र यादब, सुभाष चंद्र पाल, डॉ मनोज कुमार, डॉ राज केशर, विनोद सिंह अन्य अनुपस्थित रहे।

Post a Comment