बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का हुआ जोरदार स्वागत
शाहगंज,जौनपुर। नगर के चिरैया मोड़ पर अयोध्या से वाराणसी जाते समय माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री श्री सतीश द्विवेदी जी का जोरदार स्वागत किया गया । आप को बता दे कि खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज राजीव कुमार यादव , शिक्षक नेता डॉ .अभिषेक के अलावा ब्लॉक के शिक्षक साथियों ने जोरदार स्वागत किया । और मंत्री श्री द्विवेदी के समक्ष शिक्षको की होने वाली गोपनीय आख्या को समाप्त करने की मांग की । जिस पर मंत्री श्री द्विवेदी ने इस विषय पर सकारात्मक आश्वाशन दिया । और शिक्षको द्वारा किए जा रहे काम की प्रंशसा भी की।
इस मौके पर डॉ रत्नेश सिंह,दिनेश सिंह ,गुफरान भाई,कालीचरण, प्रमोद कुमार ,अखिलेश चन्द्र मिश्रा के अलावा समाज सेवी रूपेश जायसवाल व क्षेमेन्द्र सिंह सहित अन्य साथी उपस्थित रहे ।।

Post a Comment