Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्राथमिक विद्यालय
 में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों ने विद्यालय की 
स्वच्छता कर किया  श्रम - दान



शाहगंज।बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य अथिति अंजू पासवान व विशिष्ट अतिथि द्वय दीपक सिंह पत्रकार व समाजसेवी व सहायक अध्यापक  राजेश चौधरी  ने अपने विचार से सभी स्वयं सेवकों  को किया प्रेरित
शाहगंज, जौनपुर,  क्षेत्र अंतर्गत पक्खनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं द्वारा सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन  स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने  विद्यालय परिसर की साफ सफाई कर श्रम -दान किया  । वही दूसरी पाली में वौद्धिक कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय पख्नपुर की सहायक अध्यापिका  अंजू पासवान ने सभी को अपने विचारों से अवगत करते हैं।
हुये कहा कि हम सब को स्वमी विवेकानंद जी के प्रेरणा लेते हुये युवा शक्ति को  देशहित में  लगाना चाहिये ।आप  सभी इस शिविर में जो भी अनुभव मिले , उसे अपने जीवन मे उताकर अपने कामयाबी के उद्देश्य की तरफ आगे बढ़ते रहे ।यही मेरी आप सब के लिये शुभकामनाएं हैं । विशिष्ट अतिथि द्वय नगर के समाज सेवी व पत्रकार दीपक सिंह व सहायक अध्यापक    राजेश   चौधरी  ने भी सभी को अपने विचारों से अवगत कराया।
 मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दी प्रवक्ता डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने विशेष शिविर के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी । विशेष शिविर में  राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने सरस्वती वंदना व 
स्वगत गीतकार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम संचालन कार्यक्रम अधिकारी शेषमणि यादव व आभर प्रदशर्न  डॉ. हरेंद्र  यादव ने किया । इस अवसर पर  प्रदीप कुमार यादव, सर्वेश यादव, संदीप यादव, अशोक यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज की ।

Post a Comment