Header Ads Widget

Responsive Advertisement
कवि सत्येन्द्र उपाध्याय 
के द्वारा गंगा के सौंदर्यता पर लिखी गयी कविता सोशल मीडिया पर वायरल





      शीर्षक- 

       माँ गंगा 

हवा संग बहती यह गंगा ,
सुन्दर पुलिन सलोना सा,
भिनसार होत किरणें फैले,
जल कर देती सोना सा।
---------------------------------
शीतलता को धारण कर,
जब पवन समाए श्वासो मे,
अद्वितीय सा सुख मिलता,
चैतन्य बँधे जल पाशो मे।
---------------------------------
नर पशु पक्षी तृप्त भये ,
स्नान करें सूरज तारा ,
आसमान भी नहा लिया ,
पवित्र गंग की जल धारा।
---------------------------------

तन बाहर मन डूब रहा ,
डूब रहा मन का काजल,
जल तरंग की थपकी से ,
सो रहा कवि, माँ के आँचल। 
------------------------------------
✍✍✍✍✍✍✍✍
सत्येन्द्र प्रताप उपाध्याय 

पूरा पढ़ने के लिए बहुत बहुत आभार 🙏🙏

1 Comments

Post a Comment