खुद के पैसे से करते है मदद, बेसहारों के लिए खाने का करते हैं इंतेजाम
लन्दन की उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन से जुड़े लोग भी गरीबो के लिए बनते है सहारा
जौनपुर। गरीबों की मदद ही सच्ची देश सेवा कही जाती है। समाज के प्रत्येक जिम्मेदार लोगों को अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंदों के उत्थान की पहल करनी चाहिए। कबिरुद्दीनपुर ,धर्मा पुर के रहने वाले दिनेश विश्वकर्मा के जज्बे को हर कोई सलाम करते है। साथ जरूरतमंदों की मदद का भी काम करता है। जिनमें दुर्घटना में घायल व्यक्ति, बीमार भिखारी, बेसहारा पीड़ित जैसे कई लोग शामिल हैं।
दिनेश विश्वकर्मा अपनी इच्छा से हर दिन लोगों की मदद करता है। हर सुबह वह घर से निकलते समय अपने बुलेरो में कुछ जरूरती लोगो के लिए खाना लेकर निकलते है।
जानकारी के अनुसार कोरोना के तांडव के समय एक संस्था- श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं धर्मार्थ संस्था जो लोगों को जौनपुर और उसके आसपास लोगों खाना वितरण की सेवा दे रही है।जब मीडिया ने संस्था के संस्थापक दिनेश विश्वकर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि पहले तो जिनके द्वारा इस कार्य मे सहयोग दिये और जो संथा के वैलेंटीयर को बहुत बहुत धन्यावाद दिया और उन्होंने कहा कि ये सेवा पिछले कई दिनो से दी जा रही है।और आने समय मे हमारा उद्देश्य बड़े पैमाने पर गरीबो के लिए राशन व चिकित्सा के क्षेत्र में गरीबो के लिए निशुल्क एम्बुलेंस और दवाएं उपलब्ध कराना है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया की लंदन से भी एक संथा उत्तर प्रदेश कम्युनिस्ट एसोसिएशन यू के (यपी-सो-ऐ-यूके)जो उत्तर प्रदेश के कई लोग लंदन मे संथा से जुड़े हुए है। जिसका प्रतिनिधित्व राजेश विश्वकर्मा करते है।और अपना सहयोग हमारे माध्यम से उत्तर प्रदेश के लोगों तक पहुंचाया और देश विदेश मे रहने वाले हमारे तरफ से उत्तर प्रदेश और पुरे भारत के लोगों के तरफ से बहुत आभार प्रकट किया।

Post a Comment