अर्जक अधिकार दल के राष्ट्रीय महासचिव ने समाजवादी पार्टी के लिए मांगा वोट
जौनपुर। अर्जक अधिकार दल के राष्ट्रीय महासचिव व सावंत समाज विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रियाजुद्दीन उर्फ मो नजरुद्दीन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता को धोखा दिया है। किसानों को बर्बाद किया है। कोरोना काल में मजदूरों को अनाथ छोड़ दिया था। कमाई आधी और महंगाई दुगनी होगी तो किसानों के घर में खुशहाली कहां से आएगी। मो रियाजुद्दीन उर्फ मो नजरुद्दीन ने नुरुद्दीन पुर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में भाजपा पर जमकर हमला बोला। और कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र एवं संविधान बचाने का चुनाव है। भाईचारा एवं भाजपा के बीच लड़ाई है। पांचवे चरण की हवा बता रही है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि किसान एक साल तक तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बैठे रहे। सरकार कानूनों की गुणगान कर रही थी। लेकिन उत्तर प्रदेश एवं पंजाब का चुनाव नजदीक आया तो तीनों काले कानून वापस ले लिए। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। डीजल-पेट्रोल सहित हर जरूरत की चीजें महंगी है। कोरोना काल की परेशानी को मजदूर भूले नहीं हैं।
इन्होंने बताया कि किसान, विद्यार्थी व महिला राज्य व केंद्र सरकार में बहुत परेशान किये गये है। ढाई लाख पद राज सरकार में व 8 लाख पद केंद्र सरकार में खाली पड़े हैं। लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार मनुवादी विचारधारा की सरकार पुनः गुलाम बनाना चाहती हैं।जरूरतमंदों को रोजगार के लिए अवसर नही दिए जा रहे।पुनः साहू प्रथा साहूकारी ब्यवस्था लागू किया जा रहा है।जैसे प्राइवेट वित्तीय संस्था कारपोरेट घराने के कर्ज माफ किए जारहे है। किसानों मजदूरों को लॉलीपॉप दिया जा रहा है। इस तरह तमाम समस्याएं देखने को मिल रहे हैं तमाम समस्या को देखते हुए दलित ,पिछड़ा वर्ग ,अल्पसंख्यक वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अर्जक अधिकार दल के समस्त कार्यकर्ताओं को पहले भी सूचित किया जा चुका है। जहां भी समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी लड़ रहा है उसे तन मन धन से सहयोग करें ताकि सत्ता परिवर्तन के साथ नई व्यवस्था लागू हो सके।


Post a Comment