Header Ads Widget

Responsive Advertisement
उदयन एकेडमी में दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम


बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने मचाया धमाल


शाहगंज। उदयन एकेडमी स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोलास के साथ में मनाया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |
विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेश जयसवाल और निदेशक एवं प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता जयसवाल के नेत्रत्व में कक्ष नर्सरी से दो तक के बच्चों ने पारंपरिक परिधान में दीया सजावट में हिस्सा लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया | इसी श्रंखला में कक्ष तीन के बच्चों ने दीया शिल्प में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया |
कक्ष चार से कक्ष 8 तक के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया, रंगोली का विषय था चंद्रायन 3, जी 20 और दीपावली |जिसमें चंद्रायन 3 और दीपावली को प्रथम स्थान और जी-20 को द्वितीया स्थान प्राप्त हुआ | कक्ष एक और दो के बच्चों ने गणेश लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती का श्रृंगार करके सबका मन मोह लिया | विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता जयसवाल जी ने गणेश लक्ष्मी जी आरती करके कार्यक्रम का समापन किया| विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती रचना सिंह के साथ-साथ कीर्ति श्रीवास्तव ,सोनी,निवेदिता, ज्योति, मनीषा दुबे, नीतू,प्रियंका, शशि, चांदनी, आबिदसर ,और महेंद्र सर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा-पूरा योगदान दिया |

Post a Comment